Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसोहली, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

जम्मू एंड कश्मीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसोहली, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में खुल रहे समृद्धि के द्वार :

कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी कर रहे नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसंतपुर (बसोहली), जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह जी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है एवं कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है ताकि जम्मू में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो सके।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता के वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है।

दर्शन सिंह ने हमेशा जनता के साथ खड़ा रहकर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें:   श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब,

एक ओर महज वोट मांगने वाले तो दूसरी ओर सेवा करने वाला भाजपा प्रत्याशी खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *