Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 को उत्तराखंड के लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष बताया है…..

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 को उत्तराखंड के लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष बताया है…..

उन्होंने कहा कि इस साल राज्य ने नीतिगत फैसलों, सुशासन, कानून-व्यवस्था और विकास के कई ऐसे उदाहरण पेश किए, जिनकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है…….सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू किया गया, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है….इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ, जिससे उत्तराखंड की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई…..मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसकी सराहना आज देशभर में हो रही है….उन्होंने कहा कि सरकार ने कई महत्वपूर्ण कानून भी बनाए, इनमें मदरसा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख रही…..सीएम के मुताबिक, राज्य में 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है….विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आज पूरे देश में एक उदाहरण राज्य के रूप में देखा जा रहा है…. खासकर खनन क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली के चलते भारत सरकार ने राज्य को 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की…..राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार की ओर इशारा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य का राजस्व 400 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है….उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है….इन्वेस्टर समिट के दौरान हुए एमओयू को धरातल पर उतारने में सरकार को बड़ी सफलता मिली है…..आने वाले समय की योजनाओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की शुरुआत में होने वाले कुंभ आयोजन की तैयारियों पर भी सरकार को गंभीरता से काम करना है….इसके साथ ही चारधाम व अन्य यात्राओं, शीतकालीन यात्राओं को और बेहतर बनाने के लिए नवाचार अपनाए जाएंगे, ताकि सुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत हो सके….सीएम धामी ने कहा कि उनका संकल्प है कि उत्तराखंड पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, और इसमें हर उत्तराखंडी का योगदान जरूरी है… उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाला समय भी राज्य के लिए उपलब्धियों से भरा रहे…..

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Motivakit - Life Coach & Motivator Elementor Template Kit Motocare – Automotive Elementor Template Kit MotoPress – Auto Repair & Mechanic Shop WordPress Theme Motor – Cars, Parts, Service, Equipments and Accessories WooCommerce Store Motorix — Car Repair Auto Garage WordPress Theme MotorMania | Motorcycle Accessories WooCommerce Theme Motors – Automotive, Car Dealership, Car Rental, Auto, Classified Ads, Listing WordPress Theme Motors – Car Dealer, Rental & Listing WordPress theme Motorx – Car Dealer & Listing WordPress Theme Motret – Digital Marketing Elementor Template Kit