Headlines

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’ कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया रेखा आर्या

केदारनाथ

अगस्त्यमुनि: मै प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया।

मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

केदारनाथ विधानसभा चुनाव की प्रतिछाया में आयोजित किए गए सम्मेलन में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जो कि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

अपने भाषण में रेखा आर्या ने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन हेतु समर्पित है वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोट बैंक को खुश करने में लगी है।

आर्या बोलीं कि तुष्टिकरण के जिस घृणित मार्ग पर कांग्रेस चल रही है इसका लक्ष्य केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का है। यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है। लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता विवेकशील है और वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है। इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

उन्होंने विश्वास जताया कि बहन आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं और यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी। यहां पर हुए विकास की जीत होगी… भाजपा नेतृत्व पर विश्वास की जीत होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *