Headlines

देहरादून सड़क हादसा, हादसे में 6 की मौत देर रात  की घटना ओएनजीसी  के पास हुआ हादसा

देहरादून

देर रात देहरादून सड़क हादसा, हादसे में 6 की मौत 3 लड़के और तीन लड़कियों की हुई मौत

देर रात  की घटना ओएनजीसी  के पास हुआ हादसा एक की हालत नाजुक

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ

ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है।

एक व्यक्ति घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान

जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *