Headlines

51पेटी अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 02 शराब तस्करो को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

देहरादून

51 पेटी शराब बरामद*

आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को बडी सफलता मिली है,जहां करीब 05 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 51 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 02 शराब तस्करो को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

साथ ही तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को मौके पर सीज किया गया है,जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि चैकिंग अभियान के दौरान देहरादून स्तिथ अंशल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से 02 अभियुक्तो पवन,राघव को 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा दयानंद शर्मा को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को सीज किया गया है फिलहाल अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 80/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *