Headlines

गुप्ता बंधुओ के विरुद्ध आधा दर्जन जालसाजी व अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज पाए गए दून पुलिस ने खंगाली गुप्ता बंधुओ की आपराधिक कुंडली

देहरादून

दून पुलिस ने खंगाली गुप्ता बंधुओ की आपराधिक कुंडली

गुप्ता बंधुओ के विरुद्ध आधा दर्जन जालसाजी व अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज पाए गए ।

गुप्ता बंधुओ द्वारा मृतक सत्येंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस को गलत तिथि अंकित करके दिया गया था प्रार्थना पत्र ।

सत्येंद्र साहनी द्वारा देहरादून पुलिस को गुप्ता बंधुओ के विरुद्ध 16/5/2024 को प्रार्थना पत्र दिया था व गुप्ता बंधुओ ने सतेंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए 20/5/ 2024 को सहारनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें द्वेषपूर्ण तरीके से दिनांक 9/5/2024 अंकित कराया गया जिससे सत्येंद्र साहनी पर दबाव बना सके कि उनके द्वारा सत्येंद्र साहनी से पहले पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

दून पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान गुप्ता बंधुओ द्वारा अपने पक्ष में बयानों के दौरान सहारनपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र की सच्चाई का किया पर्दाफाश

थाना राजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119 / 24 धारा 306,385,420 भादवी की विवेचना में जब राजपुर पुलिस द्वारा अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे में सहारनपुर से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 06 मुकदमे पंजीकृत है। विवेचना के दौरान अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 09/5/24 को सहारनपुर पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र बनाम सतेंद्र साहनी( मृतक) के विरुद्ध दिया गया था किंतु राजपुर पुलिस द्वारा जब उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में विवेचना/जांच की गई तो पता चला कि उक्त प्रार्थना पत्र 9/5/24 के बजाय 20/5/24 को सहारनपुर पुलिस को दिया गया था।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में गुप्ता बंधुओं द्वारा जानबूझकर सत्येंद्र साहनी( मृतक) को बताया गया था जिससे वह काफी परेशान हो गए था।

पूर्व आपराधिक इतिहास
1- मुकदमा अपराध संख्या 585 / 14 धारा 420 /467 इस/468/ 471 /120 बी भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- मुकदमा अपराध संख्या 339/ 17 धारा 420/ 467 /468 /471 /120ब भादवी भी बनाम अजय गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तरडीडी प्रदेश
3- मुकदमा अपराध संख्या 113 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120b 504 /506 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
4- मुकदमा अपराध संख्या 482 / 22 धारा 420/ 467/एस 468/ 471 /120b भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
5- मुकदमा अपराध संख्या 96 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120bभादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
6- मुकदमा अपराध संख्या 143 / 22 धारा 506/ 511 /452 /354 b 323 /147 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

उपरोक्त मुकदमे में(119/24, थाना राजपुर )विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *