Headlines

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी

देहरादून

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को इस सम्बन्ध में अपनी तैयारियां समय से पूरी रखने के कड़े निर्देश दिए

किसी भी प्रकार के विलम्ब, लापरवाही या अपूर्ण तैयारी ना करने की सख्त हिदायत दी

विधानसभा चम्पावत हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 174 घोषणाओं में 111 पूर्ण कर ली गई हैं ।

अपूर्ण घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश

उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में सम्पूर्ण डाटा समय से सीएम पोर्टल पर अपलोड करने तथा स्थान्तरित की जाने वाली घोषणाओं की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, ।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खरीदा बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से बना वस्त्र

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता तथा गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए, ।

सीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्य कब तक पूरे कर लिए जाएंगे यह जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्पष्ट किया जाए, ।

अधिकारियों को बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आने की कड़ी हिदायत दी गई, ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *