Headlines

अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में बीजेपी के नेता एक के बाद एक पार्टी संगठन ओर सरकार की तरफ से अपनी सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

देहरादून

अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में बीजेपी के नेता एक के बाद एक पार्टी संगठन ओर सरकार की तरफ से अपनी सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रदेश भर में सामाजिक संगठनों और आंदोलन कार्यों की तरफ से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है । भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने इस पूरे मामले में अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार और जांच एजेंसियों की जांच सही दिशा में थी … और इस पूरे मामले पर तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। भाजपा सांसद भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की तरह ही पत्रकारों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और प्रेस वार्ता बीच में ही छोड़कर जाते बने।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण बोले- ये इकोलॉजी और इकोनॉमी का सुंदर मॉडल

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने न तो सीबीआई जांच पर कोई संतोषजनक जवाब दे पाया और ना ही अंकित भंडारी हत्याकांड पर बढ़ रहे जनाक्रोश को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *