Headlines

टपकेश्वर कालोनियों में खुली विद्युत लाइनों के स्थान पर इंशुलेशन केबल

देहरादून,

गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर कालोनियों में खुली विद्युत लाइनों के स्थान पर इंशुलेशन केबल डालने का कार्य, जो 37 लाख की लागत से पूर्ण हुआ, करने पर कालोनीवासियो द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अभिनन्दन किया गया।

रविवार को टपकेश्वर रोड में शिवाय कालोनी की जनता द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

पिछले लंबे समय से शिवाय कालोनी निवासियों द्वारा उनके घरों के उपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन हटाने की मांग की जा रही थी। जिसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाई टेंशन बिजली की लाइनों के स्थान पर इंशुलेशन केबल डालने का कार्य किया गया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस कार्य के पूर्ण होने से निश्चित ही कालोनीवासियों की समस्या का समाधान के साथ ही उनको निजात भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से आज की बड़ी खबर, डॉ. आशुतोष सयाना बने निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *