Headlines

पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

देहरादून

शहर से देहात तक विभिन्न संदिग्ध बस्तियों में पुलिस ने की घेराबंदी और चलाया सत्यापन अभियान ।

नब्बे लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा,315 संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ कर जानकारी ली जा रही ।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों 900 से अधिक मकान मालिकों के पुलिस ने किए चालान, 90 लाख से अधिक का किया जुर्माना ।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में लगातार व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान ।

अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों का सत्यापन कर एकत्रित की उनकी व्यक्तिगत जानकारी ।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

पुलिस अधिनियम के तहत 151 व्यक्तियों के चालान कर वसूला 41250/- ₹ का जुर्माना ।

मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थाने/चौकी में लाकर की गई पूछताछ ।

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद में संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों के चिंन्हीकरण के लिए  लगातार चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान ।

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में संधिक्त/ बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। :- एसएसपी देहरादून ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 25/02/2024 की प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 05 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90,80,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *