Headlines

राजपुर क्षेत्र शिखर फाल के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने गहरी खाई से 03 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

देहरादून –

राजपुर क्षेत्र शिखर फाल के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,

SDRF ने गहरी खाई से 03 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

घटना सुबह 3 बजे की है,

SDRF टीम उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पंहुंची थी,

उक्त वाहन थार (UK01D3333) शिखर फॉल के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उक्त वाहन में 05 लोग (03 पुरूष, 02 महिला) सवार थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खरीदा बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से बना वस्त्र

SDRF टीम द्वारा 03 घायलों (02 पुरुष, 01 महिला) को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया जबकिं 01 पुरुष व एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवो को वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *