Headlines

SDRF उत्तराखंड पुलिस सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित SDRF कैंप का निरीक्षण किया

*प्रयागराज

प्रयागराज महाकुंभ स्थित SDRF कैम्प का किया निरीक्षण, सेनानायक SDRF, उत्तराखंड पुलिस ने दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

सेनानायक, SDRF उत्तराखंड पुलिस अर्पण यदुवंशी ने प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित SDRF कैंप का निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम, आवासीय बैरक एवं मैस का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सम्मेलन में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि SDRF की प्रमुख तैनाती संगम नोज पर की गई है, जो अखाड़ों और आम श्रद्धालुओं के स्नान का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। SDRF उत्तराखंड पुलिस का मुख्य कार्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान में सहयोग प्रदान करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

*महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:*

✅ संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता: SDRF की सभी रेस्क्यू टीमें मेला कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

✅ रेस्क्यू टीमों की तैनाती: मेला क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों, संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन रेस्क्यू प्वाइंट्स पर SDRF टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी।

✅ 24X7 रिज़र्व टीम अलर्ट: आपातकालीन परिस्थितियों के लिए SDRF कैंप में एक विशेष रिज़र्व टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

✅ जल-रेस्क्यू के लिए विशेष तैयारी: फ्लड-रेस्क्यू टीमें महत्वपूर्ण घाटों पर उन्नत उपकरणों के साथ तैनात की गई हैं, जो जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

✅ श्रद्धालुओं की सुरक्षा: मेला क्षेत्र के स्नान घाटों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग एवं रस्सियों की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु गहरे जल में न जाएं।

✅ उत्तराखंड पवेलियन में सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की सहायता हेतु उत्तराखंड पवेलियन परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

✅ मुख्य स्नान पर विशेष व्यवस्था: मुख्य स्नान के दौरान अधिकतम जनशक्ति की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

✅ मेडिकल सुविधा: स्नान मार्ग पर मेडिकल कैंप एवं प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित कर आवश्यक दवाइयों एवं किट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

*प्रशंसा एवं प्रोत्साहन:*

सम्मेलन के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने सतर्कता और तत्परता से ड्यूटी कर रहे SDRF अधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

इस अवसर पर श्री जितेंद्र मेहरा, IPS, सहायक सेनानायक श्री शांतनु पराशर, निरीक्षक श्री गजेन्द्र परवाल एवं अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

महाकुंभ में SDRF उत्तराखंड पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन में जुटी हुई है। परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *