हरिद्वार
हरिद्वार के लक्सर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एसएसपी हरिद्वार ने बड़ा और अहम कदम उठाया
घटना से जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का तत्काल प्रभाव से किया गठन ।
हरिद्वार क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी के नेतृत्व में गठित SIT को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गोलीकांड के पीछे की वजह, साजिश, हथियारों की सप्लाई और अपराधियों की भूमिका हर एंगल से खंगाली जाएगी।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी तरह तथ्यपरक, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के की जाए।
SIT को साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश के साथ टीम ने काम शुरू कर दिया है।
SIT में पथरी, बहादराबाद और लक्सर के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
CIU यूनिट की मदद से तकनीकी और खुफिया इनपुट भी जांच में जोड़े जा रहे हैं।
