Headlines

इस वर्ष 10 मई को चार धाम कपाट खुलने के बाद 30 जून तक 50 दिन में ही पहुँचे लगभग 30 लाख श्रद्धालु

देहरादून

चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री

वर्ष 2023 में 22 अप्रैल को हुई थी यात्रा शुरू,

30 जून तक पहुँचे थे लगभग इतने ही यात्री

इस वर्ष 10 मई को कपाट खुलने के बाद अब तक 50 दिन में ही पहुँचे लगभग 30 लाख श्रद्धालु

सुगम, सुरक्षित व निर्बाध चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयासरत रही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष जनवरी माह से ही चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन हेतु बैठकों के साथ ही स्थलीय निरीक्षण आदि का दौर शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

उनके द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रा को बेहद गंभीरता से लिया जाए।

10 मई को जब इस बार चारधामों के कपाट खुलने का सिलसिला प्रारंभ हुआ तो पहले दिन से भारी संख्या में देश-दुनिया से यात्री दर्शनों के लिए पहुँचे।

यात्रा की शुरुआत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ठीक लोकसभा चुनाव के बीच व्यवस्थाओं की कमान अपने हाथ ली तो महज हफ्ते भर में व्यवस्थाएं सुचारू हो गईं।

मुख्यमंत्री ने अफसरों को स्पष्ट सन्देश दिया कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

नतीजा, चारों धामों में यात्रा सुचारू रूप से चलने लगी तो देश दुनिया से हर दिन बड़ी संख्या में यात्री दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं।
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

पुरुष – 3403
महिला – 1622
बच्चे – 90
विदेशी पुरुष – -nil
विदेशी महिला- 01
विदेशी बच्चे – -nil
दैनिक योग – 5116

10 मई से 30 जून तक सम्पूर्ण योग – 1006775 यात्रियों ने केदारनाथ में दर्शन किए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *