Headlines

Uttarakhand – सीएम धामी ने ऑनलाईन RTI पोर्टल का किया शुभारंभ , यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य सचिवालय में उत्तराखण्ड ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल तथा ऑनलाईन द्वितीय अपील/शिकायत एवं हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ किया । इतना ही नही  सीएम धामी ने सूचना अनुरोध पत्रों तथा प्रथम अपीलों के ऑनलाईन प्रेषण के लिए बनाए गए पोर्टल का भी आज शुभारंभ किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल बनने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। लोगों का अपीलों की सुनवाई में आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा। आज शुरू की गई ऑनलाईन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को होगा तथा उन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आवेदन एवं प्रथम अपील ऑनलाईन रूप से करने की सुविधा प्राप्त होगी ।  साथ ही साथ अब द्वितीय अपील में भी अपने स्थान से ही प्रतिभाग करने की सुविधा मिल सकेगी ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

वहीं इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा ने बताया कि द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के ऑनलाईन पंजीकरण तथा हाईब्रिड मोड से सुनवाई में भाग लेने की दोनों सुविधा आज से ही जनसामान्य के लिए उपलब्ध करा दी गई है। ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल में समस्त विभागों के लोक सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों की आई.डी. तैयार की जायेंगी और संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर कार्य किए जाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया  जायेगा। वही जल्द ही पोर्टल के माध्यम से आम जनसामान्य की ओर  से सूचना आवेदन पत्र, आवेदन शुल्क तथा प्रथम अपील को ऑनलाईन रूप से भी प्रेषित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *