Headlines

सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता कर रहा था

दिनांक 27 मई 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था,

जिसमें एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता कर रहा था।

उक्त प्रकरण की जांच करने में सामने आया कि उक्त वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत तोता घाटी के पास में बनाया गया था।

इस प्रकरण में उक्त युवक के विरुद्ध थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *