Headlines

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया।

🛑 उत्तरकाशी

मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया।

इस संबंध में तहसीलदार मोरी के द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार पूर्वाह्न  11 बजे ग्राम सालरा तहसील मोरी में अनिल सिह पुत्र रणवीर सिह के आवासीय मकान मे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी मिली,

तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आग फैलने से 10 आवासीय मकान जलकर पूर्ण क्षतिग्रस्त हुये,

04 आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुये,

01 कुठार भी जलकर क्षतिग्रस्त हुआ,

आग को ग्रामीणों द्वारा नियंत्रित कर दिया गया,

आग को बुझाने में 06 व्यक्ति आग से झुलसकर घायल हुये ,

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

जिसमें से एक व्यक्ति यमराज थापा पुत्र रेशम थापा को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मोरी भेजा गया,

अन्य घायल अभी गाँव में ही उपचार कर रहे,

अन्य किसी प्रकार की जन एवं पशु हानि नहीं हुई ,

इस घटना में प्रभावित 22 परिवारों को तत्काल राहत सहायता हेतु प्रति परिवार 5000  रूपये अहेतुक सहायता, 01-01 तिरपाल व 2-2 कम्बल वितरण हेतु ग्राम सालरा भेजा गया,

लगभग 8 किमी की पैदल दूरी पर स्थित सालरा गांव में अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिये जरूरत पड़ने पर प्रशासन के द्वारा वायुसेना को हेलिकॉप्टर तैयार रखने का आग्रह भी किया गया था,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *