Headlines

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार

देहरादून,

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेलाकुई क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये का चोरी किया गया सामान, 3 लाख 90 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक और आरोपी के बैंक खाते में जमा 2.5 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

ये भी पढ़ें:   भाजपा गढ़वाल मंडल की बैठक में मिशन 2027 पर मंथन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सेलाकुई क्षेत्र में हुई पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं को कबूल किया। दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और पुलिस अब इनके एक अन्य साथी की तलाश में जुटी है।

इस बड़ी सफलता पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दून पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में चोरी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *