Headlines

सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई कार्यकारिणी को दी बधाई

देहरादून:

उत्तराखंड सचिवालय संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज भव्य तरीके से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए

कहा कि सचिवालय सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है और प्रदेश निर्माण में सभी को मिलकर काम करना होगा।

नवनिर्वाचित सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए उनका ध्यान आकर्षित किया और सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ अपनी सभी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखेगा और उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

दीपक जोशी ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े गोल्डन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जल्द सरकार से बातचीत की जाएगी ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। समारोह में नई टीम के साथ कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *