Headlines

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देवभूमि के मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र*

उत्तराखंड

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देवभूमि के मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र*

*मुख्यमंत्री धामी के संकल्प के साथ चारधाम समेत प्रदेशभर के मंदिरों में हुई विशेष पूजा*

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें*

आज देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित श्री शक्ति मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी तथा प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद पर लगातार 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें:   देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर महिला से लाखों रुपये के आभूषण ठगने वाले कथित बाबा राहुल थापा को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, कुशल नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए।

देवभूमि उत्तराखंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विशेष आत्मीय संबंध रहा है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने उत्तराखंड को केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि अपनी आध्यात्मिक चेतना और आस्था की भूमि के रूप में देखा है।

बाबा केदार के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा तथा उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और सनातन विरासत के प्रति उनका विशेष लगाव समय-समय पर पूरे देश ने देखा है।

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण से लेकर चारधाम यात्रा के सुदृढ़ीकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार, रोपवे परियोजनाओं तथा पर्यटन को नई पहचान देने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास को सदैव विशेष प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *